लखनऊ: चोरी के दौरान बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, वाशिंग मशीन में छुपाया चोरी का सामान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ‌शनिवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा नगर स्थित एक मकान में अज्ञात व्यक्ति द्वारा 91 वर्षीय बुजुर्ग प्रेम नारायण अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी। ‌हत्या के बाद पहुंची पुलिस में कार्यवाही करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मुन्ना वाल्मीकि को गिरफ्तार किया है। 

आरोपी के पास से मृतक प्रेम नारायण अग्रवाल के घर से चोरी किए गए कैश व जेवर बरामद किए गए।‌ पुलिस को आरोपी के पास से एक लाख रुपये, जेवर व कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रेम नारायण के घर पहले भी आता जाता था। 

cats04

घटना के दिन वह प्रेम नारायण के यहां पहुंचा तो वहां पर घर के दरवाजे खुले हुए थे। इस दौरान आरोपी ने लगभग आधे घंटे तक घर में रखा हुआ कीमती सामान चोरी किया। इस दौरान मृतक प्रेम नारायण अपने बिस्तर पर लेटा हुआ था जिसकी गला दबाकर आरोपी ने हत्या कर दी और घर में रखे एक लाल रंग के बैग में सारा कीमती सामान भरकर फरार हो गया। 

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो आरोपी घर के अंदर घुसते हुए और आधे घंटे बाद लाल रंग के बैग के साथ घर से बाहर निकलता हुआ नजर आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पड़ताल करनी शुरू की।

आरोपी वाल्मीकि को पुलिस ने लवकुश नगर सर्वोदय नगर स्थित कब्रिस्तान की बाउंड्री के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घर से चोरी किया गया सामान उसने अपने घर में वाशिंग मशीन में छुपाया है इसके बाद पुलिस ने सामान बरामद किया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: युवती को भगाने के बाद स्टाम्प पेपर पर लिखकर भाई को दी धमकी

संबंधित समाचार