बरेली: गर्मी शुरू होते ही मंडी में आवक कम होने से बढ़े सब्जियों के दाम, कई चीजों के रेट में उछाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

15 दिन में मटर, आलू, लहसुन, परवल, भिंडी आदि सब्जियों के दाम बढ़े

बरेली, अमृत विचार। गर्मी शुरू होते ही सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। डेलापीर मंडी में आवक कम होने की वजह से स्थानीय मंडियों पर भी असर पड़ा है। 15 दिनों में मटर के दाम 15 दिन में 40 से 50 रुपये से बढ़कर 70 से 80 और आलू के 16 से बढ़कर 25 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।

इसके अलावा परवल, भिंडी, करेला, नेनुआ अभी भरपूर मात्रा में मंडियों में नहीं पहुंच रहे हैं। हरी मिर्च के दाम सौ रुपये किलो पहुंच गए हैं और लहसुन भी दो सौ रुपये किलो तक बिक रहा है। पंद्रह दिन पहले थोक में 140 रुपये किलो मिलने वाला नींबू मांग बढ़ने पर 180 से 200 रुपये तक बिक रहा है।

गृहणियां बोलीं- गड़बड़ाया रसोई का बजट
-गर्मी में सब्जी के दाम बढ़ गए हैं। परवल, भिंडी, करैला जैसी सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं- रजनी, सिंधु नगर।

-होली से पहले केवल आलू महंगा था लेकिन गर्मी बढ़ने के बाद कई सब्जियों के दाम बढ़ गए। इसका सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ रहा है- उमा देवी, पुराना शहर।

सब्जी विक्रेता बोले- कीमतें सामान्य होने में लगेगा समय
-गर्मी में सब्जी महंगी हो गई है। जब अधिक दामों में सब्जी मिल रही है तो अधिक दामों में बेचना भी पढ़ रहा है लेकिन कुछ दिनों बाद सामान्य कीमत हो जाएगी-जगदीश, सब्जी विक्रेता, एलन क्लब मंडी।

-मंडी में गर्मी के सीजन वाली सब्जियां कम मात्रा में आ रही हैं। इसकी वजह से दाम बढ़ गए हैं। करीब 15 से 20 दिन बाद ही दामों में गिरावट आने की संभावना है-इरशाद, डेलापीर मंडी।

ये भी पढ़ें- बरेली: तीन साल की बच्ची सीकेडी से मिली ग्रसित, हायर सेंटर रेफर

संबंधित समाचार