बरेली: देवर के साथ रह रही महिला पर जानलेवा हमला, SSP के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैपुर के कंथरिया गांव में देवर के साथ बेटियों सहित रह रही महिला पर पति, जेठ, जेठानी और एक अन्य व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बबिता ने बताया कि उनका पति विनोद से विवाद चल रहा है। उन्होंने संबंध विच्छेद का भी वाद दायर किया है। वह अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ देवर शैलेश के साथ रहती हैं। 27 मार्च को उनके पति विनोद, जेठ पूसे लाल, जेठानी नीलम और ब्रज लाठी डंडे और तलवार लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया, जिसमें वह और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- बरेली: तीन साल की बच्ची सीकेडी से मिली ग्रसित, हायर सेंटर रेफर

संबंधित समाचार