Farrukhabad: टाइपिस्ट ने ट्रेन से कटकर दी जान...इकलौते बेटे की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में टाइपिस्ट ने ट्रेन से कटकर जान दे दी

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में छोटी जेल चौराहा के करीब जिला जेल के सामने टाइपिस्ट सुधांशु यादव ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इकलौते बेटे के आत्महत्या करने से परिवार में कोहराम मच गया।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी सुधांशु यादव (32) सोमवार सुबह करीब छह बजे घर ने निकल गया था। जिला जेल के पास फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर उसने आत्महत्या कर ली ।घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने याकूतगंज चौकी इंचार्ज को सूचना दी। चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और जांच पड़ताल कर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

युवक की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पत्नी मनीषा यादव समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुधांशू अपने पिता का एकलौता पुत्र था। उसकी वर्ष 2016 में जनपद फिरोजाबाद से शादी हुई थी।

सुधांशु यादव फतेहगढ़ कचहरी में टाइपिंग का काम करता था। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा होगई। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि आत्महत्या स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Banda: महिला जज को रजिस्टर्ड डाक से मिली जान से मारने की धमकी...पुलिस को पत्र देकर जान का बताया खतरा

 

संबंधित समाचार