Video: लखनऊ में अचानक बदला मौसम, चल रहीं धूल भरी तेज हवाएं-वाहन पर गिरा पेड़   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में दोपहर को मौसम अचानक बदल गया है। यहाँ दोपहर में तेज धूल भरी हवाएं चलने लगी हैं। इसके चलते आम लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम में हुए अचानक इस बदलाव को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि होली के बाद से ही मौसम बदल गया है। गर्मी और उमस लगातार बढ़ रही है, आज दोपहर का तापमान तकरीबन 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के कई शहरों में आज और कल हल्की बारिश होने की सम्भावना है। 

गौरतलब है कि बीते एक हफ्ते से तेज धूप के चलते तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीँ पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बर्फ़बारी और बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, लेकिन हल्की बारिश से कुछ राहत की उम्मीद है। 

Video: लखनऊ में तेज हवा के बीच वाहन पर गिरा पेड़, चालक घायल   
तेज हवाओं के बीच राजधानी के अलीगंज क्षेत्र के सेक्टर एल में एक पेड़ जड़ से उखड़ गया। पेड़ सड़क से गुजर रहे एक वाहन पर गिर गया। इस दुर्घटना में ड्राइवर घायल हुआ है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है।  

ये भी पढ़ें -  लखनऊ: मुख्तार को शेर-ए-पूर्वांचल बताने वाला कांस्टेबल बर्खास्त, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी पोस्ट

संबंधित समाचार