लखनऊ: मुख्तार को शेर-ए-पूर्वांचल बताने वाला कांस्टेबल बर्खास्त, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी पोस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार डेस्क। राजधानी के बक्शी का तालाब थाने में तैनात कांस्टेबल फैयाज खान को मुख्तार अंसारी को लेकर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है। बताते चलें कि सिपाही ने मुख्तार अंसारी को शेर-ए-पूर्वांचल बताते हुए अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इसको लेकर कार्रवाई की गई है। 

पोस्ट वायरल होने के बाद आला अधिकारियों ने इसकी जांच कराई, जांच कराने के बाद फैयाज के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग से संस्तुति की गई। जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। 

मुख्तार अंसारी को लेकर ये लगाया स्टेटस 

अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर कांस्टेबल ने लिखा था "जिंदा रहेगा वह तो दिलों में आवाम के, ए दिल ना उसकी मौत पर रंजो मलाल कर, हिम्मत नहीं थी सामने आकर लड़े कोई धोखे से मारा शेर को पिंजरे में डालकर, अलविदा शेरे पूर्वांचल। दूसरे स्टेटस पर कांस्टेबल ने लिखा था की शेर की गुर्रारहट से जिनके आका बाप दादा की पेंट गीली हो जाती थी वह आज बाबा की माया के नारे लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-मुख्तार अंसारी को शेरे पूर्वांचल बताने वाला कांस्टेबल होगा सस्पेंड, पढ़ें आपत्तिजनक टिप्पणी

संबंधित समाचार