गोंडा: नकली पिस्टल दिखाकर रौब गांठ रहा था युवक, जांच में निकली लाइटर गन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। नकली पिस्टल लेकर लोगों पर रौब गाँठना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने जांच की तो युवक के पास से लाइटर गन बरामद हुई। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

नवाबगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार राय के मुताबिक पुलिस को सूना मिली थी कि थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा गांव का रहने वाला एक युवक पिस्टल लेकर लोगों पर रौब गांठ रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से लाइटर गन बरामद हुई। इसी नकली गन को वह असली बताकर लोगों को धमका रहा था। एसएचओ ने बताया कि आरोपी आशीष पुत्र चन्ने निवासी दुर्गागंज माझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर में मजदूरी करने जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

संबंधित समाचार