सुलतानपुर में मजदूरी करने जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/ सुलतानपुर, अमृत विचार। शहर से मजदूरी कर घर जा रहे युवक का अंगनाकोल के पास सड़क की पटरी पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

स्थानीय थाना क्षेत्र के अंगनाकोल के पास रविवार की रात ट्रेन से कट कर युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान शिवपूजन सिंह (32) पुत्र धर्मराज सिंह के रूप में हुआ। जो अंगनाकोल के ही मूल निवासी थे। स्थानीय लोग बताते हैं कि वह अक्सर नशा किया करता था। वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण किया करता था। उसके परिवार में एक छोटा भाई, एक बहन और बूढ़ी मां है। बहन की शादी हो चुकी है। सूचना पाकर पहुंचे टाटिया नगर चौकी प्रभारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

ये भी पढ़ें -गोंडा: DCM को ठोकर मारकर घर में घुसा ट्रक, डीसीएम चालक घायल

संबंधित समाचार