बहराइच: नारी को लजाओ मत, गंदे चित्र लगाओ मत-जैसे जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा
पयागपुर/ बहराइच, अमृत विचार। नारी का सम्मान जहाँ है,संस्कृति का उत्थान वहाँ है"नारी को लजाओ मत,गंदे चित्र लगाओ मत,जैसे जयघोष के साथ सैकड़ों पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली।गायत्री नव चेतना विस्तार केंद्र भूपगंज बाजार के तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ सोमवार को कलश शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ। सैकड़ों पीत वस्त्र धारी महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर "नारी शक्ति जागेगी,जागेगी जागेगी"युग निर्माण कैसे होगा,व्यक्ति के निर्माण से"जैसे जयघोष करते हुए नगर क्षेत्र के बारीपुरवा, नट टोला,मसूदपुर चौराहे के रास्ते सोसायटी तिराहा होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुँची,जहाँ विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश को स्थापित किया गया।
गायत्री नव चेतना विस्तार केंद्र के परिब्राजक ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह गायत्री महायज्ञ और सायं काल में शांतिकुंज हरिद्वार से आये हुए कथावाचक सत्यनारायण जी की टोली के द्वारा संगीतमय श्रीमद प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा।कलश शोभा यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस प्रसाशन का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के मालिकराम शर्मा,राकेश तिवारी,पुल्ली शुक्ला,महाराजदीन वर्मा,ईश्वरदीन सिंह,संतोष सिंह,गुड़िया शुक्ला, ऋचा शुक्ला,मनोज सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -राम नगरी दुनिया भर के पर्यटकों की बनी पहली पसंद :अनूप जलोटा
