Jalaun Fire: शार्ट सर्किट से इलेक्ट्राॅनिक्स की दो दुकान में आग...70 लाख के नुकसान का अनुमान, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
जालौन में इलेक्ट्रॉनिक्स की दो दुकान में आग
जालौन, अमृत विचार। कालपी नगर के मोहल्ला टरननगंज में दो इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दोनों दुकानों में रखा कीमती इलेक्ट्रॉनिक का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया परन्तु तब तक एक दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई, वहीं दूसरी दुकान में काफी नुकसान हुआ।
कालपी नगर के मोहल्ला टरननगंज मुख्य बाजार में स्थित विकास इलेक्ट्रॉनिक्स व पुरवार ट्रेडर्स की दुकानों में रात में करीब दो बजे आग की लपटें लगीं। इसपर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
परन्तु दुकानें बाहर से बंद होने के कारण आग बुझा पाना मुमकिन नहीं हो पा रहा था। इसके बाद दोनों दुकानों के मालिकों को सूचना दी गयी। दुकान संचालकों ने दुकानों को खोला तो दुकानों के अंदर रखा इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान जलकर स्वाहा हो चुका था। दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया, जिसके बाद दुकान संचालकों ने अपनी अपनी दुकानों में हुए नुकसान का आंकलन किया।
ये भी पढ़ें- Jalaun Murder: ईंट से कूंचकर अधेड़ की नृशंस हत्या...पुलिस ने चार घंटे के अदर आरोपी को किया गिरफ्तार
