लखनऊ: खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल की उठाई मांग
लखनऊ, अमृत विचार। क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन के बैनर तले जुटे खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों ने लक्ष्मण मेला पार्क में सोमवार को प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने यह प्रदर्शन यूपीसीए से वाजिब हक न मिलने और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल को मान्यता देने की मांग को लेकर किया है।
क्रिकेट प्लेयर एसोशिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सिंह ने कहा कि यूपी की जनसंख्या 30 करोड़ के आसपास है। यहां एक क्रिकेट एसोशिएशन है, जबकि महाराष्ट्र की जनसंख्या 13 करोड़ और गुजरात के 7 करोड़ है। महाराष्ट्र और गुजरात की टोटल जनसंख्या 20 करोड़ है। इसके बावजूद वहां 6 क्रिकेट एसोशिएशन है।
यूपी में 30 करोड़ जनसंख्या में 1 क्रिकेट एसोसिएशन, ये यूपी के क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ ना इन्साफी है। इसलिए यूपीसीए के अलावा 2 क्रिकेट एसोसिशएन को बीसीसीआई मान्यता दे। अरविन्द सिंह ने कहा बीसीसीआई क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल को मान्यता दे ताकि यूपी के पूर्वांचल के जिले के खिलाड़ियों को वाजिब हक मिले जो यूपीसीए नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई किसी राज्य के जनसंख्या 15 करोड़ से ऊपर है वहां 2 क्रिकेट एसोसिएशन बनाये जिस राज्य की जनसंख्या 20 करोड़ से ज्यादा है वहां 3 क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता दे। तभी क्रिकेटरों को सही इन्साफ मिल पायेगा। अभिभावक प्रदीप शुक्ला और आलोक ने कहा उप्र की जनसंख्या को देखते हुए बीसीसीआई को यूपी में 2 क्रिकेट एसोसिएशन की मंजूरी देनी चाहिए।
यह भी पढे़ं: गोंडा: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में कोहराम
