बरेली: गली- मोहल्लों में बिक रहे रंग बिरंगे पेय पदार्थ पहुंचा सकते हैं नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सैंपलिंग को नहीं शुरू किया अभियान

बरेली, अमृत विचार। गर्मी आते ही गली-मोहल्लों और सड़कों के किनारों पर रंग बिरंगे पेय पदार्थ बिकने शुरू हो गए हैं। इनका सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि इनमें केमिकल युक्त रंग मिलाए जाते हैं, लेकिन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं है।

इन दिनों बर्फ का गोला, आईसक्रीम, शिकंजी, मैंगोशेक सड़क किनारे खूब बिक रहा है। बच्चे या बड़े सभी गला तर करने के लिए इन पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। वहीं छोटी-बड़ी आईसक्रीम फैक्ट्रियां भी शुरू हो गई हैं, लेकिन इनमें नियमों को ताक पर रखकर उत्पादन किया जा रहा है। जिला अभिहीत अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि पेय पदार्थों और आईसक्रीम की सैंपलिंग शुरू नहीं की गई है। फिलहाल, चुनावी कार्यों में टीम की व्यस्तता के चलते अभियान नहीं चलाया जा रहा है।

लिवर पर असर डालते हैं खाने वाले रंग से बने पेयपदार्थ
खाने वाले रंग से तैयार पेय पदार्थ लिवर पर असर डालते हैं। जिला अस्पताल फिजिशियन डॉ. राहुल वाजपेयी के अनुसार जिन रंगों का इस्तेमाल खाने संबंधी चीजों में होता है, वे केमिकल से तैयार होते हैं। इसके सेवन से लिवर समेत अन्य अंगों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इस मौसम में बर्फ और आईसक्रीम का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। खास तौर से तेज धूप में इसका सेवन करने से लोगों को बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें- बरेली : PM कहते देश से भ्रष्टाचार हटाओ, विपक्ष कहता भ्रष्टाचारियों को बचाओ- बीजेपी

संबंधित समाचार