प्रतापगढ़: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी ईनामी बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। स्पेशल टास्क फोर्स लखनऊ ने प्रतापगढ़ के बदमाश को पकड़ा है। उस पर 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित था। पकड़े गए फिरोज के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। लीलापुर के खरगपुर में प्रतापगढ़-रायबरेली मार्ग पर ढाबा के पास के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य आरक्षीगण साजित अली, उदय प्रताप सिंह, अजय कुमार यादव व आरक्षी किषन चन्द्र आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम ने पकड़ा। 

मार्च 2023 में गांव के ही रहने वाले मो. जिब्राइल व इसराइल आदि लोगों से रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। उनको लाठी डंडे से मारा पीटा था। इसराइल को गंभीर चोट आने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। 

उक्त घटना के बाद इसराइल के भाई जिब्राइल द्वारा थाना लीलापुर में लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

यह भी पढे़ं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याची को दी बड़ी राहत, निदेशक के आदेश को बताया गैरकानूनी, जानिए क्या है मामला?

संबंधित समाचार