लखनऊ के सुषमा अस्पताल के पास कार में लगी भीषण आग, फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के सुष्मा अस्पताल के सामने एक कार में अचानक आग लग गई। हाइवे पर कार मे लगी भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर एक कार में लगी थी। वहीं जानकारी मिलते ही सूचना पाकर मौके पर दमकल की गाड़िया पहुंच गईं और आग को बुझाने का प्रयास किया। फिलहाल आग बुझा ली गई है। किसी भी जनहानि की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढे़ं: लखनऊ: अवैध शस्त्र बनाने के मामले में 67 आरोपियों पर हुई कार्रवाई, स्थल सीज

संबंधित समाचार