लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार की टक्कर से दो महिलाओ की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां निशातगंज के पेपरमिल कॉलोनी में भीषण एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक बेकाबू कार ने सहरी करके घर के बाहर निकली दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से शाहिदा बानो और शबनम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत मे लेकर गाड़ी को कब्ज़े में ले लिया। घटना महानगर थाना क्षेत्र के पेपर मिल कॉलोनी का है। 

 

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बदमाशों ने हेड कांस्टेबल को पीट-पीट कर पिस्टल लूटी, जांच जुटी पुलिस

 

संबंधित समाचार