रामपुर : रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला पर किया जानलेवा हमला, सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

रामपुर : रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला पर किया जानलेवा हमला, सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

रामपुर, अमृत विचार। रंजिश के चलते कुछ लोगों ने महिला के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। पीड़िता को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर होने पर उसका बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर किया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। 

थाना टांडा क्षेत्र के गांव सैदनगर निवासी भगवती का पड़ोस के ही कुछ लोगों से चौराहे पर दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। वर्षों से चल रहे विवाद में दोनों परिवार कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। विवाहिता अपने परिवार के साथ घर में थी। आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोग घर के अंदर घुस आए। आरोपियों ने आते ही घरवालों से मारपीट शुरू कर दी। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। चीख-पुकार होने पर आसपास से तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए थे।

ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से खिसक गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने विवाहिता को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सत्यवीर सिंह, वीर सिंह, अमित सिंह, सुशांत, समित और दो अज्ञात सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी और मारपीट, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज