Chitrakoot Accident: हादसे के बाद मची चीख-पुकार...नजारा देखकर सिहर उठे लोग, पांच की मौत का मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में सड़क हादसे में पांच की मौत हो गई

चित्रकूट, अमृत विचार। चित्रकूट में मंगलवार सुबह एक डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में पांच की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसा देखकर आसपास रहने वाले लोग सिहर उठे। हालांकि पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनके परिजनों को सूचना दी। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

इनकी हुई मौत

1- अनिरूद्ध 30
2- अखिलेश 22 निवासी गुरसहायगंज जिला कन्नौज
3- अतर सिंह 50 निवासी तिर्वा कन्नौज
4- धमेन्द्र सोनी 30
5- निधि सोनी 19 निवासी भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर

ये हुए घायल

1- निर्भय 20 निवासी नरायनपुर कर्वी जिला चित्रकूट
2- सूरज निवासी 20 बेडी पुलिया कर्वी जिला चित्रकूट
3- सुमित शाह 14 निवासी भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर

ये भी पढ़ें- चित्रकूट बड़ा हादसा: डंपर की टक्कर से ऑटोरिक्शा सवार पांच श्रृद्धालुओं की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार