पीलीभीत: CM योगी के भाषण के बीच मंच पर मुस्तैद सुरक्षा कर्मी गश खाकर गिरा...मची खलबली, जानिए फिर क्या हुआ?
By Vikas Babu
On
पीलीभीत, अमृत विचार: शहर के राम इंटर कॉलेज ग्राउंड पर हुए प्रबुद्ध सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को संबोधित कर रहे थे। मंच पर ही तमाम नेताओं के बीच उनके सुरक्षा कर्मी थे।
करीब पंद्रह मिनट बाद एक सुरक्षा कर्मी जोकि मुख्यमंत्री के पीछे खड़ा था। वह अचानक गश खाकर गिर गया। यह देख अन्य सुरक्षा कर्मियों ने संभाला। पीछे मंच पर बैठे नेताओं में भी खलबली मची रही। पांच दस मिनट बाद हालत ठीक होने पर वह फिर मुस्तैद हुआ।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पीएम मोदी के 10 साल, दुनिया में बढ़ा देश का सम्मान...सीमाएं हुईं सुरक्षित- CM योगी