Farrukhabad: भाई ने पत्नी को दी गाली...पति ने खुद को गोली से उड़ाया, अपमान न बर्दाशत कर सका तो मौत को लगाया गले
फर्रुखाबाद में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शमसाबाद थानाक्षेत्र में गृह कलह से तंग अधेड़ ने मंगलवार को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। कमरे में फायर की आवाज सुन पत्नी अंदर पहुंची तो पति का शव खून से लथपथ देख उसकी चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस, फोरेंसिक टीम व सीओ कायमगंज सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। थानाप्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
शमसाबाद थानाक्षेत्र के ग्राम चिलसरा के मजरा यादवो की गढ़िया निवासी राम रहीश (45) पुत्र स्व. बाबूराम यादव ने घरेलू विवाद में सुबह कमरे में 12 बोर के तमंचा से गर्दन में गोली मार ली। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुन पत्नी बीना देवी मौके पर पहुंची। कमरे में खून से लथपथ पति को देख पत्नी चीख पुकार करने लगी। घटना मंगलवार सुबह आठ बजे की है। मृतक के तीन बेट अतुल, प्रांशु व चंदन है। अतुल व प्रांशु दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई राजेश है।
सोमवार को गंगा में कूदकर आत्महत्या का किया था प्रयास
मृतक की पत्नी बीना ने बताया कूड़ा डालने को लेकर देवर ने हमसे गाली गलौज की थी। अपमान बर्दाशत न करने पर पति ने सोमवार को गंगा में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। लेकिन गोतखोरों ने उन्हें सकुशल बचा लिया था।
ये भी पढ़ें- Kanpur Central Station में टला बड़ा हादसा...ट्रेन के कोच की छत पर लेटा युवक, फिर हुआ जो जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
