Honey Bees Attack In Unnao: बाग पर गई वृद्धा पर मधुमक्खियों ने किया हमला...परिजन किसी तरह लेकर आए घर, मौत
उन्नाव में मधुमक्खियों के हमले से वृद्धा की मौत
उन्नाव, अमृत विचार। हुलास खेड़ा गांव में आम की बाग गई वृद्धा पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। इस दौरान वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह वृद्धा को बचाया और घर लेकर आये, जहां देर रात मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बता दें अजगैन कोतवाली क्षेत्र के हुलासखेड़ा गांव निवासी जशोदा ( 65 ) पत्नी देवान सोमवार शाम अपनी आम की बाग देखने गयी थी। इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने वृद्धा पर हमला बोल कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास खेतों में काम रहे लोगों ने बाग में महिला पर मधुमक्खियों का हमला होता देखा तो सूचना परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने बाग में धुआं जलाकर किसी तरह मधुमक्खियों को भगाया और महिला को घर लेकर आये। जहां देर रात जशोदा की मौत हो गयी। परिजनों ने घटना की जानकारी अजगैन पुलिस को दी। सूचना पर जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अजगैन कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया मधुमक्खियों के हमले से वृद्धा की मौत हुयी है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
