बरेली: चिकित्सक साइकिलिंग से स्वस्थ रहने का दे रहे संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना काल में स्वस्थ्य रहने के लिए आईएमए के डॉक्टरों ने साइकिलिंग शुरू कर दी। इसके बाद अब वह सुबह को ग्रुप के माध्यम साईकिल चलाकर स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक वह रोज सुबह 6 बजे से 8 बजे तक साईकिलिंग करते हैं। इस दौरान बरेली कैंट, बड़ा …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना काल में स्वस्थ्य रहने के लिए आईएमए के डॉक्टरों ने साइकिलिंग शुरू कर दी। इसके बाद अब वह सुबह को ग्रुप के माध्यम साईकिल चलाकर स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे हैं।

चिकित्सकों के मुताबिक वह रोज सुबह 6 बजे से 8 बजे तक साईकिलिंग करते हैं। इस दौरान बरेली कैंट, बड़ा बाईपास ,नैनीताल रोड, रामगंगा पुल पर पूरी टोली दिख सकती है। चिकित्सकों का कहना है कि साइकिल चलाने से मोटापा, वजन घटाने के साथ अच्छी सेहत भी बनाई जा सकती है। इससे कई डॉक्टरों ने अपना वजन भी कम कर लिया है। वह और लोगों को संदेश देने के लिए सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर करते हैं।

उन्होंने साइकिलिंग का एप बनाया है। जिसका खूब इस्तेमाल हो रहा है। एप से किलोमीटर, एवरेज स्पीड, आपके पूरे रास्ते की जानकारी, कितनी कैलोरी खर्च हुई आदि का पूरा डाटा यह अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करते हैं ।

संबंधित समाचार