Fatehpur: चॉकलेट दिलाने के बहाने दिन में दो बार किया था दुष्कर्म; आठ साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Fatehpur: चॉकलेट दिलाने के बहाने दिन में दो बार किया था दुष्कर्म; आठ साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

फतेहपुर, अमृत विचार। आठ साल की एक बच्ची को पड़ोसी युवक ने चाकलेट दिलाने के बहाने घर ले जाकर दुष्कर्म किया था। उसके बाद फिर उसी दिन दुबारा गेंहू के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंची किशोरी ने दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाने पर पूरी घटना मां को बताया। बेटी को थाना लेकर मां पहुंची और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजने की कार्यवाही की है।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 27 मार्च बुधवार के दिन वह गाजीपुर कस्बे में सीएचसी पर इलाज कराने गई थी। पति कस्बे में दुकान पर थे। आठ साल की बच्ची घर पर थी। गांव के एक युवक आरिफ ने बेटी को चाकलेट दिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर दोपहर में दुष्कर्म किया था। 

उसके बाद बेटी घर आ गई और शाम को बिना कुछ बताए घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी आरिफ ने दूसरी बार उसी दिन रात आठ बजे गेंहू के खेत में फिर से जबरन दुष्कर्म किया। बेटी ने चीखने की कोशिश की तो आरोपी युवक ने हाथ से मुंह को दबाकर दुष्कर्म कर डाला। रात में बेटी घर चुपचाप आयी और सो गई। 

28 मार्च की सुबह उठने पर बेटी की हालत ठीक नहीं होने पर पूछा तो बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी को लेकर थाने गई जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक आरिफ के खिलाफ पॉस्को एक्ट और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पापा हम जीना नहीं चाहते हैं, तुम घर आ जाओ...ऑनलाइन गेम में 1500 रुपये हारने पर युवक ने लगाई फांसी