एएआई में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्या आप भी एएआई यानि एयरपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव की पोस्ट पर कार्य करना चाहते हैं। तो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। क्योंकि एएआई ने कई पदों पर वैकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप इस पद के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।  

आवेदन प्रक्रिया जारी 
एएआई में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए योग्यता पूरी करते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 1 मई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

कितने पदों पर होनी है भर्ती 
एयरपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया जूनियर एग्जीक्यूटिव के 490 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा।

योग्यता 
जिस अभियर्थी ने आर्किटेक्चर/ इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की स्नातक डिग्री सिविल, इलेक्ट्रिकल/ टेक्नोलॉजी इन इलेक्ट्रॉनिक्स/ टेलीकम्युनिकशन/ कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी/ आईटी/ इलेक्ट्रॉनिक्स में या एमसीए पास किया हो वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा 
इस पोस्ट के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी वर्गों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ एक्स अप्रेंटिस वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन 
सबसे पहले वेबसाइट www.aai.aero ओपन करें। फिर वेबसाइट के होम पेज पर करियर लिंक पर क्लिक करें। अब यहां भर्ती से संबंधित बॉक्स में रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर सभी जानकारियों को भरकर आवेदन प्रोसेस को पूरा करें। अब निर्धारित शुल्क डिपाजिट करें और फॉर्म के प्रिंटआउट को सुरक्षित रखें ।

ये भी पढे़ं- SECR में भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू, जल्द करें आवेदन