Kanpur Dehat: जेल में बंद कैंसर पीड़ित दुष्कर्म के बंदी की बिगड़ी हालत...जेल वार्डन लेकर पहुंचे अस्पताल, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में बंदी की तबियत बिगड़ने से मौत

कानपुर देहात, अमृत विचार। दुष्कर्म व पॉक्सो में जिला कारागार में निरुद्ध कैंसर पीड़ित बंदी की अचानक हालत बिगड़ गई। जेल वार्डन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ईएमओ ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रूरा थाना क्षेत्र के भान दत्त का पुरवा गांव निवासी राजकुमार (40) पुत्र बाबूलाल दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को पिछले साल 22 अप्रैल को जेल भेजा था। तब से वह जिला कारागार माती में निरुद्ध चल रहा था। 

जेल प्रशासन के अनुसार बंदी राजकुमार कैंसर से पीड़ित था और उसका इलाज जेके कैंसर अस्पताल कानपुर में चल रहा था। मंगलवार रात बंदी की जेल में अचानक हालत बिगड़ गई। जेल वार्डन रवि राजपूत व मोहित कुमार उसे लेकर जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंचे। 

जहां ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने बंदी को मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन की सूचना पर मृतक बंदी के परिजनों में कोहराम मच गया। जेल वार्डन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Mukhtar Ansari मामले में बांदा जेल जांच करने पहुंचे अधिकारी...अमिताभ ठाकुर ने मौत काे बनाया संदिग्ध

संबंधित समाचार