बरेली: दुष्कर्म करने के बाद किशोरी को बहलाकर ले गया युवक, SSP से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: अलीगंज क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे बहलाकर ले गया। बुधवार को किशोरी के पिता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की।

पीड़िता के पिता ने बताया कि 27 मार्च को वह खेत पर गए थे। उनकी पत्नी रिश्तेदार के यहां गई थीं। आरोप है कि घर में 11 साल की बेटी अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान आंवला के रहने वाले युवक ने घर में घुस कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे बहलाकर ले गया। घर लौटने पर उन्हें मामले की जानकारी हुई। आरोपी से संपर्क किया गया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने आरोपी से जान का खतरा बताया है। फिलहाल, पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: सगे भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, घर में ही शव किया दफन...फिर ऊपर से करा दिया फर्श

संबंधित समाचार