बरेली: सेटेलाइट चौराहे पर बस ने युवक को मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: सेटेलाइट चौराहे पर मंगलवार देर रात बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

मंगलवार देर रात सेटेलाइट चौराहे के पास ई-रिक्शा से एक युवक उतरा। इसी बीच पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर सेटेलाइट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी में युवक की जेब से 120 रुपये बरामद हुए। फिलहाल, शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: दुष्कर्म करने के बाद किशोरी को बहलाकर ले गया युवक, SSP से शिकायत

संबंधित समाचार