Bareilly News: ट्यूलिप टॉवर में मारपीट, पिस्टल भी निकाल लाया शख्स...वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार।  इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाइपास स्थित ट्यूलिप टॉवर में खुलेआम गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोगों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। इसी बीच एक शख्स अपनी पिस्टल निकालकर आ जाता है। इस घटना की एक्स पर पुलिस से भी शिकायत की गई थी।

दरअसल, ये पूरी घटना ट्यूलिप टॉवर में होली के दिन हुई थी। आरोप है कि इस दौरान समिति के अध्यक्ष पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही मारपीट करने के बाद पिस्टल से जान लेने की कोशिश भी की गई। जिसकी एक्स पर भी वीडियो शेयर कर बरेली पुलिस से शिकायत की गई थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। वहीं इस बीच होली पर हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: इस बार वोट उसी को जो खिलाड़ियों के अधिकारों की सुरक्षा का करेगा वादा

 

संबंधित समाचार