Bareilly News: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित पक्ष की तरफ से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। 

थाना आंवला के पैगा गांव निवासी करन सिंह ने बताया पड़ोस में रहने वाले रामदास से उसके बच्चे का विवाद हो गया। इस दौरान जब वह अपने बच्चे को बचाने पहुंचा तो रामदास ने अपने साथी धर्मपाल व अन्य के साथ मिलकर उसके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार की तरफ से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: इस बार वोट उसी को जो खिलाड़ियों के अधिकारों की सुरक्षा का करेगा वादा

 

संबंधित समाचार