Kanpur Crime: हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत...लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद हंगामा

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के गोविंद नगर थानाक्षेत्र के रतनलाल नगर स्थित आहूजा हॉस्पिटल में गुरुवार को इलाज के दौरान उमा अवस्थी की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर शव रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने पर बिना सूचना दिए ही मरीज को डॉक्टरों ने कॉर्डियोलॉजी अस्पताल भेजने की बात कही। सूचना पाकर एसीपी नौबस्ता मंजय सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: पहले से शादीशुदा हाेने के बाद भी बेसहारा बताकर इंजीनियर को फंसाया...फिर किया ये काम, जानकर सब हो गए दंग

संबंधित समाचार