फिरोजाबाद: अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर मिले दो दोस्तों के शव, सिर धड़ से अलग...हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के गांव धर्मपुर के दो युवकों का शव अहमदाबाद में रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला, दोनों के सिर धड़ से अलग थे। घटना की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टन के लिए भेज दिया।

बता दें, दोनों दोस्त नितिन (18), शिवरतन(19) अहमदाबाद में कुल्फी बेचने का काम करते थे। होली के दिन गांव आए हुए थे, गांव से 29 मार्च को दोनों दोस्त अहमदाबाद लौट आए। पुलिस के मुताबिक दो अप्रैल को काम खत्म करने के बाद गोलगप्पे खाने के लिए गए थे, उसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। 

अहमदाबाद रेलवे ट्रैक शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई, जब शिनाख्त हो गई तो परिजन को सुचना दी गई। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। कहा कि पहले युवकों की हत्या की गई है, उसके बाद रेलवे ट्रैक पर शव फैंक दिया गया है।  

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: राशन कोटे की दुकान की सीढ़ियों पर निर्वस्त्र मिली युवती...दो दिन पहले सहेलियों के साथ आई थी घूमने

संबंधित समाचार