रायबरेली में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, लोगों ने जमकर पीटा
रायबरेली, अमृत विचार। जिले में एक जगह पर पेड़ काट रहे व्यक्ति से अवैध वसूली करने गए युवको को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कई माह पुराना बताया जा रहा है। जिले में सोशल मीडिया पर खुद को पत्रकार बताने वाले पत्रकारों की बाढ़ है। बताया जाता है कि जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पेड़ काटने की सूचना पर पहुंचे युवको ने रुपयों की मांग कर दी। नाराज ग्रामीणों ने युवकों को पीट दिया। लेकिन पूरे मामले का किसी ने वीडियो बना लिया था। जिसे गुरुवार को वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। कोतवाल हरचंदपुर ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नही है, अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
रायबरेली : पत्रकारिता के नाम पर वसूली करने वाले इन यूट्यूबर्स को लोगों ने सिखाया सबक़#रायबरेली #UttarPradesh pic.twitter.com/PWevHNvmvF
— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 4, 2024
ये भी पढ़ें -लखनऊ: मायावती आवास के सामने सड़क हादसा, बाल-बाल बचे सवार
