लखनऊ: मायावती आवास के सामने सड़क हादसा, बाल-बाल बचे सवार  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में बसपा अध्यक्ष मायावती के आवास माल एवेन्यू के सामने एक गाड़ी ग्रिल से टकरा गई। ये हादसा दूसरी कार को बचाने में हुआ। बताया जा रहा है कि दो कारों में भीषण टक्कर होने से बच गई। अगर दुर्घटना होती तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते।  

इस एक्सीडेंट में विंटो कार को बचाने मे स्विफ्ट डिजायर कार बसपा अध्यक्ष के आवास के आगे लगे ग्रिल में जा घुसी। विंटो गाड़ी मे एक बच्ची अपनी मां के साथ सवार थी, जबकि ड्राइवर चला रहा था। दुर्घटना के बाद गौतम्पल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुँची है और ओवर ब्रिज के नीचे यातायात को सामान्य करने में जुटी है। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: असलहे के बल पर मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति से लूटी चेन, पुलिस को फोन पर मिली सूचना

संबंधित समाचार