भदोही: कुएं में उतराता मिला लापता महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र में लापता महिला का शव उसके घर के पास के कुएं में गुरुवार को उतराता मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोहगी पूरे रजई गांव निवासी पवन की 29 वर्षीय पत्नी वंदना 28 मार्च को लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद पता न चलने पर पति ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दे दी थी। 

गुरुवार को कुएं से उठ रही दुर्गन्ध पर लोगों ने देखा तो कुएं महिला का शव दिखाई दिया। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। उसकी पहचान वंदना सिन्हा के रुप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका का मायका वाराणसी में है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: मर्सिडीज के मालिक और करोड़पति हैं गोविल, फिर भी 14 लाख रुपये से अधिक का कर्ज

संबंधित समाचार