श्रावस्ती: जिलाधिकारी ने किया जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण, ली जानकारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नव संचालित आडियोमेट्री जांच कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा जांच कराने आये मरीजों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा जांच प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली। 

उन्होने दिव्यांगजनों की आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, वॉकिंग स्टिक, नेत्रहीन छड़ी एवं श्रवण यंत्र सहित अन्य जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होने दिव्यांगजनों के हितार्थ अन्य सुविधाओं को प्रदान करने हेतु निर्देश दिया। इस अवसर पर डीडीआरसी संचालक विभाकर शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -सपा ने मेरठ से बदला अपना प्रत्याशी, अब अतुल प्रधान की जगह पूर्व महापौर सुनीता वर्मा को टिकट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता