बहराइच: घर में मोबाइल चार्ज करने को कहकर गई किशोरी ने फंदा लगा कर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत बड़ागांव में अज्ञात कारणों से एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम को ज्योति (17) पुत्री रामनरेश ने अपने पुराने घर में मोबाइल लगाने गई थी। वहीं उसने अज्ञात कारणों से पंखे के हुक में फंदा लगा लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है। महिला की मौत से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें -महिला कांस्टेबल ने दो दरोगा पर लगाया बदसलूकी का आरोप, दर्ज कराई रिपोर्ट

संबंधित समाचार