महिला कांस्टेबल ने दो दरोगा पर लगाया बदसलूकी का आरोप, दर्ज कराई रिपोर्ट 

महिला कांस्टेबल ने दो दरोगा पर लगाया बदसलूकी का आरोप, दर्ज कराई रिपोर्ट 

प्रयागराज, अमृत विचार। आम जन मानस की सेवा और सुरक्षा का संकल्प लेने वाली पुलिस जब खुद अपराध करने लगे तो समाज कैसे सुरक्षित रहेगा। एक ऐसा मामला संज्ञान में आया है जहां महिला कांस्टेबल ने दो दरोगा पर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला कंस्टेबल ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में दोनों को जेल भेजते हुए जांच शुरु कर दी गयी है।  

जानकारी के मुताबिक शिवकुटी थाना अंतर्गत बुधवार की रात दरोगा उज्ज्वल राय और कलीमुद्दीन ने ड्यूटी के वक्त शराब पी रखी थी। दोनो चलने की हालत मे नही थे। उस दौरान मनमोहन पार्क के पास एक महिला कांस्टेबल को देखते ही दोनो दरोगा ने महिला से थाने तक पहुंचाने के लिए कहा। जिसपर महिला कंस्टेबल ने दोनो को नशे की हालत में देख साफ मना कर दिया। उस दौरान दोनो महिला सिपाही से बदसलूकी करने लगे। महिला ने विरोध किया तो उसे मारने पीटने लगे। वही दरोगा उज्ज्वल राय का भाई आ गया और अपनी गाड़ी से ले जाने लगा। उस वक्त महिला भी सीधे थाने पहुंच गयी और थाना प्रभारी से पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मामले में महिला कंस्टेबल की तहरीर पर दोनों दरोगा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है। वही प्रकरण की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: वंचित बच्चों के लिए पालनहार बने हैं खाकी वाले गुरु जी