रामपुर में मंत्री धर्मपाल सिंह बोले, घर-घर तक पहुंचाएं सरकार की नीतियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमरौआ बूथ सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री का हुआ स्वागत  

बूथ सम्मेलन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल का स्वागत करते भाजपाई।

सैदनगर, अमृत विचार। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा अगर हमारा बूथ मजबूत होगा तो हम 400 के पार आसानी से पहुंच जाएंगे। उन्होंने बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी से एकजुट रहकर पार्टी के लिए काम करने को कहा। बानी मैरिज हॉल खौद में गुरुवार को चमरौआ बूथ सम्मेलन का आयोजन हुआ। बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बूथ के सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। 

उन्होंने कहा अगर हमारा बूथ मजबूत होगा,तो हम 400 के पर पहुंचने में सफल हो जाएंगे। हर वर्ग के व्यक्ति से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला प्रभारी राजा वर्मा, विधानसभा संयोजक सौरभ पाल, विधानसभा विस्तारक प्रॉमिस सागर, विधानसभा प्रभारी चंद्र प्रकाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मोहित सैनी, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी, पंकज लोधी एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राज्यपाल सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य एवं बूथ संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, लालता प्रसाद, ओम प्रकाश सैनी, एडवोकेट वीरपाल, भूकन लोधी, सभापति महेंद्र सिंह लोधी, भाजपा नेता मुरारी लाल लोधी, युवा नेता अजय सैनी के अलावा बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजपाल सिंह सैनी ने किया।

ये भी पढ़ें :रामपुर: दहेज में दो लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर महिला को मारने का प्रयास, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार