रामपुर: दहेज में दो लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर महिला को मारने का प्रयास, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर ससुरालियों ने महिला का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। 

बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव टैमरा निवासी बबली का कहना है कि 22 मई 2023 को उसकी शादी इसी गांव के रहने वाले सुंदर से हुई थी। शादी में मायके वालों ने काफी रुपया खर्च किया था। लेकिन उसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। उससे  दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे। 

आरोप है कि 31 दिसंबर 2023 को ससुरालियों ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह से वह मायके आ गई। उसने सारा मामला बताया। बाद में तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सुंदर सिंह, गुलशेर, विमला कौर,सीमा कौर और राजकौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- रामपुर: कोर्ट से अब्दुल्ला आजम को झटका, जिरह का अवसर खत्म

 

 

संबंधित समाचार