Kanpur Crime: दोस्तों के साथ गया था युवक...पड़ा मिला शव, परिजन बोले- पुरानी रंजिश में हत्याकर फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दोस्तों के साथ गए युवक का मिला शव

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र में दोस्तों के साथ गए युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई। सचेंडी थानाक्षेत्र के भौंती भैलामऊ निवासी राकेश का बेटा विकास शर्मा 32 वैन चालक था। उसके परिवार में पत्नी अनीता, बेटा मयंक, बेटी मुस्कान और छुटकी है। भाई सोनू ने बताया कि उसका गांव के अबरीश यादव समेत चार लोगों से स्टैंड का विवाद चल रहा था। 

बीते दिनों अबरीश बहाने से उसे ले गए। काफी ढूढ़ने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। वहीं, युवक का मिसरीमठ में शव पड़ा मिला। परिजनों ने स्टैंड के विवाद की रंजिश में साथियों संग मिलकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Fire: शार्ट सर्किट से एयरफोर्स क्वार्टर में लगी आग, सार्जेंट के बेटे की जिंदा जलकर मौत...मानसिक बीमारी से था ग्रसित

संबंधित समाचार