Bareilly: ट्रैक्टर-ट्रॉली का खेल...रजिस्ट्रेशन व्यवस्था फेल! Commercial Registration न होने पर देना पड़ रहा मोटा जुर्माना, जानिए मामला

Bareilly: ट्रैक्टर-ट्रॉली का खेल...रजिस्ट्रेशन व्यवस्था फेल! Commercial Registration न होने पर देना पड़ रहा मोटा जुर्माना, जानिए मामला

DEMO IMAGE

विकास यादव, अमृत विचार। पांच साल से ट्रैक्टर-ट्रॉली का कामर्शियल रजिस्ट्रेशन न होने से चालकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यह काली कमाई का जरिया बना हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली स्वामी चाहते हैं कि इसका कमर्शियल रजिस्ट्रेशन हो और वह सुविधा शुल्क देने से बच सकें, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इस समस्या को लेकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था चालू हुई है, तब से ट्रैक्टर-ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में ट्रैक्टर-ट्रॉली के रजिस्ट्रेशन का कॉलम ही नहीं है। उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है।

पहले जब कोई किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेता था तो वह उसका कमर्शियल रजिस्ट्रेशन कराता था, लेकिन साल 2017-18 से यह व्यवस्था बंद हो गई। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी ढोने से लेकर, ईंट ढोने, गन्ना आदि ले जाने के तमाम व्यावसायिक काम किए जा रहे हैं।

जब ट्रैक्टर-ट्रॉली सामान लाध कर निकतली है तो कई जगह उन्हें चढ़ावा देना पड़ता है। जिस कारण वह त्रस्त हैं। इसको लेकर अभी हाल ही में ग्राम बारीनगला के प्रधान लालकरन सिंह ने सम्भागीय परिवहन अधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया। आरटीओ ने उन्हें आश्वासन दिया है कि चुनाव के बाद उनकी इस समस्या का समाधान किया जाएगा। सॉफ्टवेयर अपटेड होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली के रजिस्ट्रेशन का कॉलम आना शुरू हो जाएगा।

ट्रैक्टर-ट्रॉली का कमर्शियल रजिस्ट्रेशन होने से बढ़ेगा राजस्व 
लंबे समय से ट्रैक्टर-ट्रॉली के कमर्शियल रजिस्ट्रेशन पर रोक लगी है। अगर इन ट्रैक्टर-ट्रॉली का कमर्शियल रजिस्ट्रेशन होना शुरू हो जाता है तो विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा। जब तक मैनुअल रजिस्ट्रेशन की प्रकिया थी, तब तक ट्रैक्टर-ट्रॉली का कमर्शियल रजिस्ट्रेशन होता था। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद यह प्रक्रिया बंद हो गई। 

रजिस्ट्रेशन होन से हो जाएगी अवैध वसूली बंद
 ट्रैक्टर-ट्रॉली का कमर्शियन रजिस्ट्रेशन शुरू होने से जो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कमर्शिलय कराएगा, वह ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को कमर्शियल में चला सकेगा। साथ ही जो लोग इन ट्रैक्टर-ट्रॉली से काली कमाई कर रहे हैं। वह भी बदं हो जाएगा।  
 
जब से ऑनलाइन वाहनों के रजिस्ट्रेशन की प्रकिया शुरू हुई है, तब से ट्रैक्टर-ट्रॉली का कमर्शियल रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। रजिस्ट्रेशन होने से विभाग का राजस्व बढ़ेगा। इसको लेकर उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा---कमल प्रताप गुप्ता, आरटीओ, बरेली।

यह भी पढ़ें- बरेली: मरम्मत कार्य से बसें हो रहीं दुरुस्त, चालकों की नींद की झपकी रोकने के लिए लगेगा स्लिप डिवाइस