बदायूं: जरीफनगर गुरुकुल से पांच बच्चे लापता...गुन्नौर से तीन बरामद, दो की तलाश जारी

बदायूं: जरीफनगर गुरुकुल से पांच बच्चे लापता...गुन्नौर से तीन बरामद, दो की तलाश जारी

बदायूं, अमृत विचार: थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव कोठरा स्थित महर्षि दयानंद आर्य गुरुकुल से बुधवार रात हमउम्र के पांच बच्चे लापता हो गए। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर गुरुकुल प्रबंधन ने जरीफनगर के थानाध्यक्ष को सूचना दी। थानाध्यक्ष रविकरन गुरुकुल पहुंचे। प्रबंधक और वार्डन से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पता चला कि गुरुकुल से लापता बच्चों में एक की उम्र 17 साल है। वह दिल्ली निवासी है। अन्य बच्चे भी उसके साथ चले गए होंगे। पुलिस टीम दिल्ली जा रही थी। जिला संभल के थाना गुन्नौर क्षेत्र में बस अड्डे से तीन बच्चों को बरामद कर लिया। जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। 

गुरुकुल के प्राचार्य अर्जुन देव ने बताया कि वहां 20 विद्यार्थी पढ़ते हैं। जो अलग-अलग क्षेत्र से हैं। बुधवार शाम सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया था और सोने चले गए थे। रात में किसी समय विद्यार्थी गुरुकुल से चले गए। विद्यार्थी जरीफनगर क्षेत्र के कस्बा नाधा, दिल्ली के थाना शकूरपुरा क्षेत्र, सहसवान क्षेत्र के मोहल्ला इब्राहिम गढ़ी, जिला अलीगढ़ के थाना अतरौली क्षेत्र के गांव बसेई, जिला संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव मौलनपुर निवासी हैं। 

गुरुवार तड़के अन्य विद्यार्थी जागे वह पांचों गायब दिखे। गुरुकुल प्रबंधन को जानकारी दी। विद्यार्थियों के लापता होने की खबर पूरे जिले में फैल गई। गुरुकुल के प्राचार्य ने संबंधित विद्यार्थियों के परिजनों को फोन करके अवगत कराया। परिजनों ने बताया कि बच्चे घर पर नहीं आए हैं। प्रबंधन की सूचना पर पुलिस गुरुकुल पहुंची। थानाध्यक्ष ने गुरुकुल के अन्य विद्यार्थी और प्रबंधन से बात की।

 विद्यार्थियों ने बताया कि गुरुकुल से लापता हुए विद्यार्थियों में से दिल्ली निवासी 17 साल का किशोर सबसे बड़ा है और समझदार है। हो सकता है कि वह सभी विद्यार्थियों को अपने साथ दिल्ली ले गया हो। गुरुकुल के प्राचार्य अर्जुन देव और पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हो गई। दोपहर में गुन्नौर पहुंचे थे। जहां बस स्टैंड के पास नाधा, इब्राहिम गढ़ी और मौलनपुर निवासी किशोर मिल गए। 

उन्होंने बताया कि दिल्ली निवासी किशोर गांव बसेई निवासी विद्यार्थी के साथ बैठकर दिल्ली चला गया है। पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हो गई। थानाध्यक्ष रविकरन ने बताया कि तीन बच्चों को गुन्नौर से बरामद कर लिया गया है। दो बच्चों की तलाश में पुलिस टीम दिल्ली गई है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: हत्या की कोशिश मामले में पिता-पुत्र समेत चार दोषी करार, 7 साल की मिली सजा 

ताजा समाचार

मुरादाबाद : जब सरकारें फैसला करने लगे तो अदालतों की जरूरत नहीं...सपा सांसद डॉ. एसटी हसन का विवादित बयान
सुलतानपुर: किशोरी से दुराचार करने के दोषी को 20 साल की सजा
Unnao: नई सड़क हिंसा के आरोपी की 19 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति कुर्क; भूमि की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक
श्रावस्ती: तेज रफ्तार वाहन ने चार को रौंदा, दो की मौत, वाहन छोड़कर चालक फरार
छत्तीसगढ़: चुनावी राजनीति से दूर रहने के बाद एक बार फिर रायगढ़ से किस्मत आजमा रहा है, रायगढ़ का राजपरिवार
अयोध्या: शहर का पहला केस, 11 घंटे में बना ट्रांसफार्मर का उड़ा फेस, पूरी रात गर्मी से बिलबिलाई 11 हजार की आबादी