बहराइच: बाइक सवार युवक ने महिला को लिफ्ट देकर, लूटा नकदी और जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लिफ्ट देने के बहाने टप्पेबाज ने दिया धोखा, गोंडा की निवासी है महिला

जरवलरोड/बहराइच, अमृत विचार। बाइक सवार टप्पेबाज युवक ने  महिला को लिफ्ट दिया। इसके बाद झांसा देकर गहना और नकदी लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले‌ की जांच शुरू कर दी। क्षेत्र के सीसीटीवी में छानबीन कर घटना का खुलासा करने में पुलिस लगी हुई है।

गोंडा जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बलमत्थर निवासी साधना सिंह पत्नी अरविंद सिंह अपने घर से अकेले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद इलाज कराने के लिए जा रही थी। हुजूरपुर मोड़ के पास उसकी एक बाइक सवार अज्ञात टप्पे बाज से मुलाकात हो गई।

युवक ने महिला को झांसा देकर लखनऊ गोंडा मार्ग बाजार के तूफानी चौराहे के निकट उसके कान का सोने का कुण्डल और एक हजार नकदी मोबाइल निकलवा कर बोला कि पर्स में रख दो। महिला ने अपने जेवर उतार कर अपने पर्स में रख दिया। उसके बाद टप्पेबाज, महिला का पर्स  अपनी मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखकर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाते हुए जरवल रोड पुलिस को घटना की जानकारी दी।

उप निरीक्षक राणा राज सिंह, हेड कांस्टेबल शकील अहमद, महिला आरक्षी पांडे ने सूचना पाकर महिला के निशानदेही पर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे से जांच की, लेकिन जांच के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा है। इस मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही टप्पेबाज पकड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दहशत फैलाने के लिए व्यवसाई से मांगी थी 20 लाख की फिरौती, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार