पुराने स‍िक्‍के और नोट को ऑनलाइन बेचना महिला को पड़ा भारी, गवां बैठी 10 लाख रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। पुराने स‍िक्‍के और नोट को ऑनलाइन बेचने और ज्यादा कमाने की लालच में एक महिला ने अपने 10 लाख रुपए गंवा दिये। पैसे गंवाने के बाद महिला बदहवास हो गयी है। महिला ने मामले में करैली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

जानकारी के मुताबिक शास्त्री नगर की रहने वाली कमलेश देवी ने बताया कि ऑनलाइन पुराने नोट, सिक्के खरीदने का प्रस्ताव ओल्ड क्वाइंस कंपनी पर आया था। जिसके बाद व्‍हॉट्सऐप पर फोटो भेज दिया गया। इसके उसे उन सिक्कों और नोट की वैल्यू 98 लाख रुपए बताया गया। 

कुछ देर के बाद रजिस्ट्रेशन और डिलीवरी के लिए खर्च बताते हुए करीब 10 लाख रुपए हड़प लिए गए। महिला को वापसी में कुछ हाथ नहीं लगा। जिससे महिला परेशान हो गयी। महिला की मामले में करेली थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दहशत फैलाने के लिए व्यवसाई से मांगी थी 20 लाख की फिरौती, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार