गोंडा सराफ लूटकांड: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक लुटेरे को लगी गोली, तीन सगे भाइयों समेत चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

22 लाख रुपये की नकदी समेत जेवर ,लग्जरी कार समेत 54 लाख रुपये की बरामदगी

करनैलगंज/गोंडा, अमृत विचार। करनैलगंज कस्बे में मार्च की पांच तारीख को सराफा कारोबारी की दुकान में हुई लूट की वारदात के ठीक एक महीने बाद शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम की शुक्रवार की भोर बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी।

बदमाशों की तरफ से की गयी फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी है और वह घायल हुआ है। घायल बदमाश को इलाज के लिए महाराजा देवी बक्श सिंह मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

3

पकड़े गए लुटेरों के पास से पुलिस ने 22 लाख रुपये की नकदी समेत  220 ग्राम सोने के जेवर, एप्पल आईफोन, लग्जरी कार, बाइक व अवैध असलहा बरामद किया है। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मेडिकल कालेज पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

घायल लुटेरे की पहचान राघवेन्द्र पांडेय उर्फ़ राजा को रूप में हुई है। पकड़े गए दो अन्य लुटेरे उदय उर्फ़ सतेंद्र पांडेय व सूरज पांडेय घायल राघवेंद्र के सगे भाई हैं और सभी परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के रहने वाले हैं। जबकि एक अन्य बदमाश फरहान अंसारी नगर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी का रहने वाला है।

एसपी ने बताया कि घायल कि इलाज चल रहा है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायण सिंह, प्रभारी एसओजी सर्वजीत गुप्ता, प्रभारी सर्विलांस सुनील सिंह, हेड कांस्टेबल अमित पाठक सर्विलांस सेल, अरूण कुमार, हृदय नरायण दीक्षित, रविकुमार, रणधीर सिंह, राजू सिंह व कांस्टेबल अंशुमान पाण्डेय शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-अमेठी से चुनाव लड़ेंगे रॉबर्ट वाड्रा? स्मृति ईरानी और अमेठी के मतदाताओं को लेकर कड़ी यह बड़ी बात

संबंधित समाचार