रामपुर : दहेज में दो लाख और कार नहीं मिलने पर महिला को किया मारने का प्रयास, आठ लोगों पर केस दर्ज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये और  कार नहीं मिलने पर ससुरालियों ने महिला का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। 

स्वार थाना क्षेत्र के गांव रजा नगर  निवासी शाइस्ता का कहना है कि चार साल पहले उसकी शादी गांव रजा नगर के रहने वाले सईद अहमद से  हुई थी। शादी में मायके वालों ने काफी रुपये खर्च किए थे। लेकिन, उसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। उससे दहेज में  दो लाख रुपये और एक  कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे। 

आरोप है कि तीन  मार्च 2024 को ससुरालियों ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह से वह मायके आ गई। उसने सारा मामला बताया। बाद में तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सईद अहमद, मुन्नी  फरीद, तबस्सुम, दानिश रोबीना, कदीर, मोहम्मद अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: मवेशी के विवाद में युवक के सीने में चाकू मारकर हत्या, थाना परिसर में लोगों ने किया हंगामा

संबंधित समाचार