लखनऊ: ऐशबाग धोबीघाट झुग्गी बस्ती में भीषण आग, कई झोपड़ियां जलकर राख
लखनऊ। बज़ारखाला क्षेत्र के ऐशबाग के धोबीघाट झुग्गी बस्ती में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने बस्ती की सभी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर 11 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग …
लखनऊ। बज़ारखाला क्षेत्र के ऐशबाग के धोबीघाट झुग्गी बस्ती में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने बस्ती की सभी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर 11 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लगभग 50-60 झुग्गी जलकर राख हो गईं। आग की तपिश से झुग्गियों में रखे एक दर्जन से ज्यादा सिलेंडर धमाकों के साथ फट गए।
सूचना पर बाजारखाला पुलिस, चौक, हजरतगंज, आलमबाग समेत कई अन्य फायर स्टेशनों से गाड़ियां बुलाई गईं। सीएफओ विजय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। कमिश्नर सुजीत पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायज़ा लिया।
