बरेली: दहेज की खातिर नवविवाहिता को घर से निकाला, जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास 

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

DENO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर नव विवाहिता को घर से निकाल दिया। उसने आरोप लगाया है कि उसका पति नपुंसक है, उसका जेठ उससे नाजायज संबंध बनाना चाहता है विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में महिला ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। 

थाना सुभाषनगर के मढ़ीनाथ में रहने वाली नवविवाहिता ने बताया उसके पिता की मौत हो गई। उसकी विधवा मां ने उसका विवाह प्रेमनगर हार्टमैन निवासी रामप्रकाश से 25 जून 2023 को किया था। उसकी मां ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। उसके घर वालों द्वारा दिए गए दहेज से पति व ससुराल वाले खुश नहीं थे। उसे ताने देने लगे कि मायके से दो लाख रुपये और बाइक लेकर आ और उसको प्रताड़ित करने लगे। 

एक दिन उसके जेठ ने उसे कपड़े धोते समय पकड़ लिया ओैर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। कहा कि तेरा पति नपुंसक है, वह उसे खुश रखेगा। महिला ने जब अपनी ससुराल वालों को यह बताया तो उसके साथ मारपीट की। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बची एक ही परिवार के 7 लोगों की जान

संबंधित समाचार