बरेली: जमीनी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों और लोहे की रोड से पीटा
बरेली, अमृत विचार। जमीनी रंजिश को लेकर एक युवक पर उसके ही गांव के लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रोड से हमला कर घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना सिरौली के गांव धौरेला का रहने वाला 45 वर्षीय शीशपाल ने बताया कि गांव के ही रहने वाले अजय पाल, विजय पाल बंटू ने अपने साथियों के साथ लाठी डंडे और लोहे की रोड से शीशपाल पर जानलेवा हमला कर दिया।उसने बताया कि आरोपी जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश मानते हैं। जिस कारण आरोपियो ने उस पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित ने इस मामले में आरोपियों के खिलाक थाने में शिकायत की है।
यह भी पढ़ें- बरेली: दहेज की खातिर नवविवाहिता को घर से निकाला, जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास
