मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने गए श्रद्धालु की मौत, भीड़ में दबकर हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा (उप्र): वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में बृहस्पतिवार को दर्शन करने पहुंचे युवा श्रद्धालु की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

बता दें, बांके बिहारी में कल बहुत भीड़ थी, उसी दौरान श्रद्धालु भीड़ में दबकर मौत हो गई। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अभी शक्स की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें- सुरजेवाला की टिप्पणी पर बोलीं हेमामालिनी, 'सिर्फ नाम वालों को ही निशाना बनाया जाता है' 

संबंधित समाचार