शाहजहांपुर: दलित युवती से बनाए संबंध, फिर बोला- इस्लाम स्वीकार करो या पांच लाख रुपये दो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

शाहजहांपुर, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी क्षेत्र के मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम बताकर थाना सिंधौली क्षेत्र की एक दलित युवती से संबंध बना लिए। इस दौरान आरोपी ने उसके फोटो खींच लिए। अब आरोपी ने युवती से इस्लाम धर्म कबूलने या फिर पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। पीड़िता की तहरीर पर सिंधौली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

थाना सिंधौली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित युवती ने बताया कि उसके पिता का दस वर्ष पहले स्वर्गवास गया। उसकी दोस्ती राकेश नाम के लड़के से दो वर्ष पूर्व हो गई थी। राकेश ने उससे फोन पर बातचीत करने लगा, इसके बाद नजदीकियां बढ़ी तो मुलाकात भी होने लगी।

इस दौरान राकेश ने धोखा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध जबरदस्ती बना लिए और उसके फोटो खीच लिए। करीब चार माह पहले जब वह राकेश से मिली तो पता चला कि राकेश हिन्दू नही है, उसका असली नाम तालिब खान है और वह जेवीगंज जिला-खीरी का रहने वाला है।

जब उसे हकीकत पता चली तो उसने उससे मुलाकात बंद कर दी। इसके बाद तालिब खान मोबाइल पर कॉल करके उसे व उसके परिवार को धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी का कहना है कि या तो इस्लाम स्वीकार करो या हमें पांच लाख रुपये दे दो, नही तो तुम्हारी फोटो वायरल कर देंगे।

पीड़िता ने बताया कि इससे वह और उसका परिवार परेशान है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तालिब खान के खिलाफ दुष्कर्म, रंगदारी मांगना और धमकी देने सहित एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कब मिलेगी ट्रेन में सीनियर सिटीजन को किराये में छूट? लॉकडाउन से अबतक नहीं मिला लाभ

संबंधित समाचार